एक बार हटाने के बाद दुबारा आ गईं
इसके बाद रिचा थोड़ी देर में एक बार फिर से वहां अपने काफिले के साथ आ गई। रोड शो में खलल डालने के लिए रिचा का बार-बार आना यह दर्शाता है कि वह यही चाहती थी कि भाजपा का रोड शो कामयाब न हो। राजू राय ने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासी नाराजगी थी, लेकिन कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सभी को शांत रहने के लिए कह दिया।