फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आंखों के सामने नहर में डूबा बेटा, चीखती रही मां

Sat, 08 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बारा के गन्ने में घटना के बाद मौजूद परिजन और पुलिस प्रशासन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गन्ने गांव में शुक्रवार को ननिहाल आया सात वर्षीय बालक नहर में डूब गया। बेटे को डूबता देख मां ने बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण बालक गहरे पानी में समा गया। पुलिस गोताखोरों के साथ बालक को खोजने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कौंधियारा के सेहरा, नौवां निवासी मटरू उर्फ चौबे वनवासी का सात वर्षीय पुत्र विकास मां दुईली के साथ बृहस्पतिवार को अपने ननिहाल गन्ने आया था। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ नहर के पास गया था। वह नहर में नहाने लगा। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
बेटे को डूबता देख मां चीखते हुए बचाओ-बचाओ की गुहार लगाने लगी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव के कारण बालक का पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन शुरू कराई। नायब तहसीलदार बारा राम अवध साह भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर बारा संजय कुमार राय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें