फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ को राहत, ज्यादातर रहे परेशान

Mon, 14 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रविवार को शहर केकुछ ही एटीएम से लोगों को पैसा मिल सका। शहर में लगभग 20 फीसदी एटीएम शुरू हो गए हैं। एसबीआई की कुछ शाखाओं में स्थित एटीएम, एचडीएफसी के कई एटीएम से कुछ अंतराल के बाद रुपये निकलते रहे। शहर में एक्सिस बैंक के कई एटीएम से दिन भर पैसा निकलता रहा। कुछ निजी बैंकों के एटीएम से कैश निकलने से कुछ लोगों को राहत मिली वहीं बड़ी संख्या में लोग छोटी करेंसी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के एटीएम से कैश निकालने के बाद अल्लापुर के राजेश कुमार ने कहा कि इतनी परेशानी के बाद अपने ही खाते से दो हजार रुपये निकालने के बाद ऐसा लगा मानों बड़ी धनराशि मिल गई हो। उन्होंने कहा कि इस पैसे से घर के जरूरी सामान खरीदे जाएंगे। इसी प्रकार काफी हाउस के सामने स्थित एक्सिस बैंक से पैसा निकालने के बाद सिविल लाइंस की सुमन त्रिपाठी ने कहा कि पैसे के लिए दो दिन से परेशान हैं, अब पैसा मिलने के बाद इसे बच्चों की जरूरत की चीजें खरीदेंगी।

शहर के कई बड़े इलाकों में लगे एसबीआई, पीएनबी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के कई एटीएम अर्से से नहीं खुल रहे। इन एटीएम के बारे में मोहल्ले के लोगों की धारणा बन गई है कि यह तो दिखाने केलिए हैं। ऐसे में यह एटीएम लोगों की समस्या हल करने की जगह परेशानी का सबब बन गए हैं। सिविल लाइंस क्लाइव रोड स्थित आंध्रा बैंक की शाखा के परिसर में लगा एटीएम जिस दिन से बडे़ नोट बंद किए गए नहीं खुला। इसी प्रकार अल्लापुर लेबर चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम, इसी चौराहे पर एसबीआई एटीएम कब से बंद पडे़ हैं, इस बारे में मोहल्ले वाले भी जानकारी नहीं दे पाए। इसी प्रकार रविवार को युनाइटेड बैंक, बालसन चौराहे के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसा नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


500 और 1000 के नोट बंद किए जाने केबाद बैंक खुलने के चौथे दिन रविवार को बैंकों के बाहर नोट निकालने और पुराने नोट बदलने और नकदी निकासी के लिए बैंकों और एटीएम बूथों के बाहर लंबी लाइन लगी रही। रविवार को बैंक एवं एटीएम के बाहर सुबह आठ बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद बाद बैंकों में नकदी खत्म होने, एटीएम में पैसा नहीं भरे जाने और खत्म हो जाने से मायूस होकर लौट रहे लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। कई जगह लोगों की बैंक कर्मचारियों से नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें