एसओजी यमुनापार प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर को वह और उनकी टीम किसी मामले में मेजा जा रही थी। वह नए यमुनापुल पर पहुंचे ही थे कि एक महिला रोते हुए तेज कदमों के साथ पुल पर आगे बढ़ते हुए दिखाई पड़ी।
परिवारिक कलह से नाराज एक महिला सोमवार दोपहर को नए यमुना पुल पर आत्महत्या करने पहुंची थी। वह पुल पर रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगाने वाली थी तभी यमुनापार एसओजी टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। समझा बुझाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। टीम द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर एसएसपी प्रयागराज ने उन्हे इनाम देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
एसओजी यमुनापार प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर को वह और उनकी टीम किसी मामले में मेजा जा रही थी। वह नए यमुनापुल पर पहुंचे ही थे कि एक महिला रोते हुए तेज कदमों के साथ पुल पर आगे बढ़ते हुए दिखाई पड़ी। शक होने पर उन्होंने टीम के सदस्यों को टैक्सी में बैठाकर पुल के उपर पहुंचने को कहा और वह महिला के पीछे-पीछे लग गए। बीच पुल पर पहुंचने पर महिला एकाएक रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगाने का प्रयास करने लगी तो वहां मौजूद टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। वहीं कुछ देर में उसके परिजन भी आ पहुंचे।
टीम ने महिला को समझा बुझाकर उसे उकसे परिजनों को सौँप दिया। बातचीत में पता चला कि वह किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज थी और आत्महत्या के इरादे से घर से निकली थी। शक होने पर उसके परिजन भी पीछे-पीछे पुल पर पहुंच गए। टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर एसएसपी प्रयागराज ने सभी सदस्यों को एक-एक हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।