फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उमेश पाल के घर कूड़े में लगी आग से उठा था धुआं, तीन पड़ोसियों का चालान

Thu, 28 Mar 2024 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीनों भाइयों का घर उमेश के घर के पीछे है और दोनों के मकान अगल-बगल हैं। संजय को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, उसने पूछताछ में बताया कि होली पर दोनों भाइयों व कुछ साथियों संग बैठकर छत पर शराब और सिगरेट पी रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में उमेश पाल के घर के पास कूड़े में जलती सिगरेट फेंकने से आग लगी थी। इससे धुआं उठने के बाद ही बम चलने की अफवाह फैल गई थी। सिगरेट बगल की छत पर बैठे पड़ोसी संजय पटेल, उनका भाई व साथी पी रहे थे। लापरवाही से सिगरेट फेंकने के कारण यह घटना हुई। फिलहाल, संजय व उसके दो भाइयाें, अजय, रवि पटेल का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन


तीनों भाइयों का घर उमेश के घर के पीछे है और दोनों के मकान अगल-बगल हैं। संजय को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, उसने पूछताछ में बताया कि होली पर दोनों भाइयों व कुछ साथियों संग बैठकर छत पर शराब और सिगरेट पी रहा था। शायद इसी दौरान सिगरेट गलती से उमेश के घर की ओर फेंक दी। इससे कूड़े में आग लग गई और धुआं उठने लगा।

उधर, उमेश की पत्नी जया पाल की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी तीनों भाई उसे व उसके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि बम चलने जैसी कोई बात जांच पड़ताल में सामने नहीं आई। तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।            
विज्ञापन


आरोपियों के परिजनों ने कहा-जमीन का है विवाद

इस मामले में आरोपियों के परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया। आराेपी की मां का आरोप है कि जमीन को लेकर उनका अजय वर्मा से विवाद चल रहा है। अब इसी जमीन को लेकर उमेश के परिजनों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर फर्जी शिकायतें की जा रही है। उधर, उमेश पाल के भतीजे रोहित पाल ने कहा कि जमीन को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि आरोपी किस वजह से गालीगलौज व धमकी देते हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें