फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थमा से एसजेसी छात्र मानस की मौत

Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मनस सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) में कक्षा पांच के छात्र मानस सिंह (11) की शनिवार शाम कोचिंग में अस्थमा अटैक से मौत हो गई। मानस शनिवार को स्कूल से घर पहुंचा तो बेहद खुश था क्योंकि अगले दिन रविवार की छुट्टी थी और उसने मम्मी-पापा के साथ घूमने की तैयारी की थी। स्कूल से घर आने के बाद उसने कुछ देर आराम किया और फिर कटरा सब्जी मंडी स्थित कोचिंग गया। कोचिंग खत्म होने के बाद वह शाम करीब साढ़े छह बजे कोचिंग के बाथरूम में गया। वहीं अचानक अस्थमा का अटैक पड़ने पर वह गिर पड़ा। शिक्षकों को पता चला को वे तत्काल उसे लेकर जागृति अस्पताल भागे। इस बीच मम्मी-पापा भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को फाफामऊ घाट पर पिता ने कांपते हाथों से मानस का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


अस्थमा से पीड़ित मानस की सांस थमने से मम्मी-पापा का रो-रोकर बुरा हाल है तो मोहल्ले के लोग भी बेहद दुखी हैं। वह अपनी मम्मी-पापा का लाडला था। चुलबुले और हंसमुख स्वभाव का मासूम मानस मोहल्ले वालों को भी बेहद प्रिय था। मानस गोविंदपुर स्थित एमआईजी कॉलोनी में अपनी मां एवं पिता के साथ रहता था। पिता मनोज सिंह एसजेसी में ही हिन्दी के शिक्षक हैं, जबकि मां ब्लाक बहरिया के आदमपुर जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं।  इकलौते पुत्र के असमय निधन से मां-पिता पूरी तरह टूट गए हैं।  मामा अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि मानस अपने साथ हर समय इनहेलर रखता था और दिक्कत होने पर उसका इस्तेमाल करता था। रोज की तरह शनिवार को स्कूल से घर लौटा तो पूरी तरह सामान्य था।

सेंट जोसेफ कॉलेज आज बंद
कक्षा पांच के छात्र मानस सिंह के निधन की सूचना सेंट जोसेफ कॉलेज पहुंची तो शिक्षक भी हतप्रभ रह गए। मानस के असमय निधन के  शोक में सेंट जोसेफ कॉलेज सोमवार को बंद कर दिया गया है। प्रधानाचार्य रॉल्फी डिसूजा समेत सभी शिक्षकों ने मानस के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें