फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारी की हत्या में भाई-भतीजे समेत छह नामजद

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • तलाश में जुटी पुलिस, घर के बाहर गोली मारकर हुई थी हत्या
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनन कारोबारी पुष्कर नाथ द्विवेदी(48) की हत्या के मामले में भाई व भतीजे समेत कुछ छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन देर रात तक उनका सुराग नहीं मिल सका था। डेराबारी गांव निवासी पुष्करनाथ की शनिवार देर रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि परिवारिक रंजिश में पट्टीदारों की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक का अपने पट्टीदारों से गांव केपास ही स्थित गेरुहइया पहाड़ी पर स्थित जमीन पर खनन को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरा पक्ष यहां खनन कराना चाहता था लेकिन पुष्कर नाथ इसके लिए राजी नहीं थे। इसी बात पर पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। घटना से कुछ देर पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।

इसी के बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मृतक के भाई राजेंद्र द्विवेदी, उसकेबेटे राजकिशोर, कौतुल उर्फ विनय, अंसल उर्फ कप्तान, गुड्डू उर्फ ज्ञानेंद्र  व साजन उर्फ संजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लाइसेंसी असलहे से चली गोली
पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि खनन कारोबारी की हत्या लाइसेंसी असलहे से की गई। मुख्य आरोपी राजेंद्र केनाम पर असलहे का लाइसेंस है। पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त असलहे की तलाश की जा रही है। साथ ही इसके निरस्तीकरण केलिए भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

बिलखते रहे परिजन, पड़ोसियों की भी आंखें नम
उधर खनन कारोबारी की मौत केबाद उनकेघर में कोहराम मचा रहा। जानकारी पर सुबह बांदा में सिपाही के पद पर तैनात बेटा जीतेंद्र भी आ गया और इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे घाट पर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले शव मर्चरी भेजने के दौरान भी घरवाले बिलखते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें