फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के घर पर हमला: सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, बमबाजी में छह बदमाश थे शामिल

Tue, 24 Aug 2021 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल शुरू की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो वह बंद मिला। रिटायर्ड जज के भाई अनिल भूषण से बातचीत में अफसरों को पता चला कि वर्तमान में मकान में रंगाई-पोताई का काम चल रहा है। यही वजह थी कि पिछले कुछ दिनों से कैमरा बंद पड़ा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक भूषण का पैतृक मकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक भूषण के पैतृक मकान पर बमबाजी में दो बाइकों पर आए छह बदमाश शामिल थे। मकान के पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है। कर्नलगंज के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीमें फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल शुरू की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो वह बंद मिला। रिटायर्ड जज के भाई अनिल भूषण से बातचीत में अफसरों को पता चला कि वर्तमान में मकान में रंगाई-पोताई का काम चल रहा है। यही वजह थी कि पिछले कुछ दिनों से कैमरा बंद पड़ा है। जांच पड़ताल के क्रम में पुलिस मकान के पास ही लगे एक कैमरे की फुटेज में बमबाजी करने वाले नजर आए। फुटेज से पता चला कि वारदात में छह बदमाश शामिल थे, जो दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने चलती बाइक से ही दीवार पर बम फेंके और फिर भाग निकले। फुटेज के सहारे ही पुलिस की टीमें बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी रहीं। लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

सक्रिय पुलिसिंग के दावों पर भी सवाल
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के पैतृक मकान पर बमबाजी की वारदात से शहर में अफसरों के सक्रिय पुलिसिंग के दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि वारदात शाम पांच बजे के आसपास हुई। इस वक्त पर अमूमन शहर भर की फोर्स सक्रिय रहती है और इस दौरान जगह-जगह वाहन चेकिंग भी होती रहती है। इसके बावजूद दो बाइकों पर छह बदमाशों का बम लेकर घूमना और पुलिस को इसकी भनक न लगना लापरवाही से ज्यादा कुछ नहीं है। मामले में डीआईजी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें