फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर भेजी गई छह सौ एमटी डीएपी

विज्ञापन
fertilizer
विज्ञापन
साधन सहकारी समितियों पर दूसरे राउंड में 15-15 टन डीएपी भेजी गई है। शुक्रवार को समितियों पर खाद भेजने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शनिवार से खाद का वितरण प्रारंभ होगा। जिले में गेहूं की बुवाई को लेकर उपजे खाद को संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने दूसरे चरण की खाद समितियों के लिए जारी कर दी है। शुक्रवार को 600 मीट्रिक टन खाद साधन सहकारी समितियों पर भेजी जाती रही। जिले में 650.12 एमटी डीएपी अभी उपलब्ध है।
विज्ञापन

इन दिनों गेहूं की बुवाई के लिए किसान डीएपी खोज रहे हैं, मगर साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं है। संकट को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने दूसरे चरण की खाद भेजना शुरू कर दिया है। 600 एमटी डीएपी जिले की 172 साधन सहकारी समितियों पर भेजी गई है। शनिवार से इस खाद को किसानों को वितरित किया जाएगा।
प्राइवेट दुकानों पर भी साढ़े चार हजार एमटी खाद पहुंचनी शुरू हो गई है। प्राइवेट दुकानों पर भी किसान आधारकार्ड के माध्यम से खाद ले सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि समितियों पर शुक्रवार से खाद भेजी जा रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें