फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : डेंगू का वार कर रहा बीमार, अस्पतालों में लग रहीं लंबी कतार

Mon, 09 Oct 2023 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ज्यादातर चिकित्सकों का कहना है कि इस बार डेंगू का वार लोगों की प्लेटलेट्स पर कम बल्कि शरीर के जोड़ों पर ज्यादा है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे ज्यादातर मरीजों को शरीर के जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी आंकड़ों में भले ही डेंगू नियंत्रण में हो, लेकिन अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या कुछ और ही बयां कर रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में हर तरफ मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। प्रतिदिन हो रही एनएसवन की जांच में तकरीबन 40 फीसदी से अधिक मरीज डेंगू पॉजिटिव आ रहे हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर चिकित्सकों का कहना है कि इस बार डेंगू का वार लोगों की प्लेटलेट्स पर कम बल्कि शरीर के जोड़ों पर ज्यादा है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे ज्यादातर मरीजों को शरीर के जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत आ रही है। पिछले साल संदिग्ध डेंगू के मामलों में लोगों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही थी। प्लेटलेट्स के लिए लोगों की लंबी कतारें तक लगी रहती थीं।

लेकिन इस बार जोड़ाें का दर्द 15 दिन से एक महीने तक लोगों को परेशान कर रहा है। कई मरीजों को तो हड्डियों में दर्द के साथ सूजन की भी शिकायत है। सर्जन डॉ. राजीव सिंह की मानें तो अगर इस प्रकार की समस्या हो रही है, तो अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष संदिग्ध डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें