11 नवंबर 2005 को विशेष प्रार्थना के नाम पर उसे रोक लिया गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरबी लाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह आए दिन बुलाकर दुष्कर्म करते रहे। शुआट्स में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर शुआट्स के कर्मचारी इम्तियाज अहमद ने गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद 11 जुलाई 2014 को उसे शुआट्स में स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान भी अक्सर उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा। इस मामले में महिला ने आरबी लाल, विनोद बी लाल, रेखा पटेल, आईवन दास, इम्तियाज अहमद, रमाकांत दुबे, रानू प्रसाद, जहांनारा अहमद, ओम प्रकाश राठी, डेविड फिलिप और सुनील जॉन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
उधर, विश्वविद्यालय के पीआरओ ब्रजेश। पांडेय ने वताया कि हमीरपुर पुलिस ने सोमवार को हमीरपुर में दर्ज एफआईआर 305/2023 की विवेचना के संबंध में शुआट्स के प्रशासनिक कार्यालय एवं कुलपति कैंप कार्यालय में तलाशी ली।, सीसीटीवी, कंप्यूटर्स आदि चेक किया गए जिसमे शुआट्स द्वारा विवेचना में पूर्ण सहयोग दिया गया। एफआईआर के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुआट्स अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश पारित किया जा चुका है। आगे भी शुआट्स द्वारा विवेचना में पुलिस को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।