इसके पहले भी मिल चुकी है शिकायत
वसूली का लगातार यह दूसरा मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। पहला मामला लगभग एक महीने पहले आया था। ज्ञानेंद्र भट्ट जो गोरखपुर निवासी हैं, उनसे पांच सौ रुपये राष्ट्रीय रामायण मेला के एक पदाधिकारी के द्वारा लिया गया था। हालांकि ज्ञानेंद्र भट्ट ने इसकी शिकायत उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग को किया है, लेकिन पर्यटन विभाग अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।
दूसरा मामला गुरुवार 26 अक्तूबर को सामने आया है। सिद्धार्थनगर निवासी निषाद वंशज दीपक साहनी जो बुधवार शाम को श्रृंग्वेरपुरधाम पहुंचे थे। रात्रि विश्राम करने के लिये पर्यटक सुविधा केंद्र में उन्होंने पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क भी चुकाया है। निषाद वंशज दीपक साहनी बताते हैं कि गुरुवार को क्षेत्रीय लोगों और मीडियाकर्मियों को उन्होंने इसकी जानकारी दी।
दीपक साहनी कहते हैं कि मुझसे पांच सौ रूपये राष्ट्रीय रामायण मेला के संयुक्त मंत्री ने एक रात्रि ठहरने के लिए वसूला है। उन्होंने कहा कि पांच सौ रूपये शुल्क देकर ही आप यहां ठहर सकते हैं। हालांकि सुविधा के नाम पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। केवल ठहरने के लिये पांच सौ रुपये लिए जा रहे हैं।