फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा चांद, ईद आज, हर ओर छाईं खुशियां

Mon, 26 Jun 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
माहे मुकद्दस की 29वीं शब यानी रविवार को ही ईद का चांद नजर आया। इसी के साथ हर ओर खुशियां छाईं। हर किसी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले शिया जामा मस्जिद चक, जामा मस्जिद चौक, जामा मस्जिद शाह वसीउल्लाह सहित शहर की तमाम ऊंची इमारतों से चांद देखने की कोशिश की गई। कई जगहों पर पटाखे भी दागे गए।
विज्ञापन


सुन्नी मरकजी रुयते हिलाल कमेटी कदीम के सरपरस्त कारी मकबूल अहमद हबीबी सहित शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी, नायाब शहर काजी मौलाना मुजाहिद हुसैन रजवी और नायाब शहर काजी मौलाना रईस अख्तर ने चांद की तस्दीक की। कहा, ईद सोमवार को मनाई जाएगी।

इसी तरह सुन्नी मरकजी मजलिस रुयते हिलाल, जामा मस्जिद शाह वसीउल्लाह के सचिव डॉ.अहमद मकीन ने भी चांद की तस्दीक करते हुए कहा, ईद सोमवार को ही मनाई जाएगी। वहीं शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने भी चांद की तस्दीक करते हुए सोमवार को ईद मनाई जाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें