फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : झूंसी में जूता कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, कमरे में शव मिलने से सनसनी

Mon, 30 Jan 2023 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी के छतनाग रोड पर तिवारी मार्केट में जूता कारोबारी की बिजली के हीटर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कमरे में उसका रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और आला अधिकारी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
झूंसी में युवक की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी क्षेत्र में छतनाग रोड स्थित तिवारी मार्केट में जूता-चप्पल व्यापारी 30 वर्षीय अंकित अग्रवाल की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव उसकी ही दुकान के पीछे स्थित गोदाम में मिला। भाई ने अंकित के दोस्त भीम यादव को नामजद करते हुए एक अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसके नौकर को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


अंकित कोतवाली के जानसेनगंज स्थित पानदरीबा का रहने वाला था। उसके पिता आरके अग्रवाल यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन से नौ साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। अंकित अपने बड़े भाई मुदित के साथ झूंसी के छतनाग रोड स्थित तिवारी मार्केट में न्यू अग्रवाल फुटवियर के नाम से दुकान चलाता था। दुकान पर थोक का भी काम होता है। तबीयत खराब होने के चलते मुदित काफी दिनों से दुकान नहीं जा रहा था और काम अंकित ही देख रहा था। पिछले दो दिनों से झूंसी के साथ ही शहर में जाम के चलते अंकित घर न जाकर दुकान पर ही रुक रहा था।

Prayagraj News : झूंसी में जूता कारोबारी की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
रात में दोस्तों के संग पी थी शराब
रविवार को उसने दुकान नहीं खोली थी। सुबह नौकर रवि उर्फ ननका निवासी झूंसी को अपने घर भेजकर उसने खाना मंगवाया था। पुलिस के मुताबिक, रवि ने बताया कि सोमवार सुबह उसके पास नीबीकला, झूंसी निवासी सुमित का फोन आया। उसने कहा कि रविवार रात उसने अंकित व भीम यादव निवासी छतनाग रोड के अलावा एक अन्य के साथ मिलकर दुकान के पीछे स्थित गोदाम में पहले शराब पी और फिर खाना खाया।

इसी दौरान अंकित का तीनाें से झगड़ा हुआ। जिसके बाद तीनों गोदाम में बाहर से कुंडी लगाकर चले गए। उसने यह भी कहा कि अंकित का मोबाइल बंद है, ऐसे में वह गोदाम में जाकर देखे। बकौल रवि, वह पहुंचा तो गोदाम में बाहर से कुंडी लगी हुई थी। वह भीतर गया तो वहां अंकित का खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई।

Prayagraj News : जूता कारोबारी की हत्या के बाद उसके पिता से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
शव के पास पड़ा था हीटर
उसने बाहर आकर आसपास के लोगों को जानकारी दी और फिर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में अंकित के सिर व माथे पर गहरे जख्म के निशान मिले। कुछ दूर पर ही क्षतिग्रस्त हीटर पड़ा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हीटर से ही हमला कर उसकी हत्या की गई।जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। झूंसी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि भाई मुदित ने तहरीर देकर बताया है कि अंकित रविवार रात घर नहीं आया। सुबह नौकर रवि के जरिये पता चला कि उसकी गोदाम के भीतर हत्या कर दी गई है। पता चला है कि हत्या में भीम यादव समेत अन्य शामिल थे। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

Prayagraj News : जूता कारोबारी की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
सिर में मिले कई फ्रैक्चर
सूत्रों के मुताबिक, हत्यारों ने सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अंकित को मौत के घाट उतारा था। भारी चीज से उसके सिर पर हमला किया गया था। जिससे पोस्टमार्टम के दौरान उसके सिर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए थे। चेहरे पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।


परिजनों को भी किया था फोन

सुमित ने मृतक के परिजनों को भी फोन किया था। साथ ही नौकर रवि को यह भी बताया था कि गोदाम से निकलते वक्त उसने मार्केट के सामने अंडे की दुकान चलाने वाले युवक से कुछ देर बाद गोदाम के दरवाजे की कुंडी खोलने को कहा था। उधर, अंकित की मौत से उसके घर में कोहराम मचा रहा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें