डीएनए जांच में हैरान करने वाली मिली जानकारी
इस चौंकाने वाले मामले के खुलासे के बाद सवाल खड़ा हुआ कि आगरा में मृत घोषित शशिकला जिंदा है तो मृत पाई गई लाश के वारिसों की तलाश शुरू हुई। तब जानकारी हुई कि हंडिया थाने में भी उसी दौरान एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उस मृतका के बिसरे से उसका डीएनए आरोपियों से मैच करवाया गया तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई। पता चला कि कुएं से बरामद लाश आरोपी अरविंद की बेटी खुशबू की थी। जिसे उसने अपने बेटे अमित के साथ मिल कर मार डाला था।
हंडिया पुलिस ने अरविंद कुमार और उसके बेटे अमित कुमार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। उनकी ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश संतोष राय की अदालत ने जमानत खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस डीजीसी क्रिमिनल गुलाब अग्रहिर ने की।