झलवा में विधि विश्वविद्यालय बन रहा है। वहां निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फाफामऊ स्थित बीबीएस कॉलेज में विवि के संचालन सहित इसी सत्र से पढ़ाई भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बीएएलएलबी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में डॉ.राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। इसी के साथ पांच वर्षीय बीएएलएलबी कोर्स के पहले सत्र की भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
झलवा में विधि विश्वविद्यालय बन रहा है। वहां निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फाफामऊ स्थित बीबीएस कॉलेज में विवि के संचालन सहित इसी सत्र से पढ़ाई भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बीएएलएलबी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुलसचिव सत्य प्रकाश ने बताया कि शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के कई अन्य न्यायाधीश तथा कई राज्यों के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे।
महाकुंभ की तैयारी पर भी बात कर सकते हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रोटोकाल तो बुधवार देर रात तक नहीं आया था, लेकिन प्रयागराज में शुक्रवार शाम को उनका करीब ढाई घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के साथ अफसरों संग औपचारिक वार्ता भी हो सकती है। इस दौरान महाकुंभ-2025 की परियोजनाओं तथा तैयारियों पर चर्चा भी संभावित है।