फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ब्रेक फेल होने से रोडवेज की बस गेट तोड़ते हुए छावनी परिसर में घुसी, तीन यात्री घायल

Thu, 15 Feb 2024 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से लखनऊ जा रही रोडवेज की बस घने कोहरे के चलते असंतुलित होकर आर्मी कैंट के गेट से टकरा गई। इससे हड़कंप मच गया। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी में बृहस्पतिवार को सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर छावनी परिसर का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के समीप बैठे तीन यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


शिवकुटी इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने बताया ने कि बस की ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। बृहस्पतिवार तड़के करीब 5:30 बजे सिविल लाइंस बस स्टैंड से सवारी लेकर चालक लखनऊ के लिए निकला था।

हादसे में बस की केबिन में बैठे गाजीपुर के अवथनी निवासी दयाशंकर राय पुत्र अक्षय राय समेत तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को बेली अस्पताल ले आई। दयाशंकर के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। अन्य दो यात्रियों को मामूली चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। शिवकुटी इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें