फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से तीन केंद्रों की परीक्षा निरस्त

Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सर्वर खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) टियर-टू की परीक्षा में जमकर बवाल हुआ। एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-टू की पहली बार हुई ऑनलाइन परीक्षा में सर्वर डाउन होने से तीन केंद्रों की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से 91 शहरों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होते ही शहर के अंबिका इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी झूंसी, साईं इंफ्राटेक नैनी में सर्वर डाउन होने से परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। एसएससी ने इन दोनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी है। इसी के साथ मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटना जिले के डिजिटल एडुकॉम केंद्र की परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है। इसके लिए तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


झूंसी के छतनाग रोड स्थित अंबिका इंस्टीट्यूट में बुधवार को सीजीएल टियर-टू की परीक्षा शुरू होते ही सर्वर डाउन होने से हंगामा खड़ा हो गया। इस केंद्र पर 180 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था। परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी हंगामा करने लगे। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस एवं केंद्र व्यवस्थापक ने एसएससी के अधिकारियों से बात करके परीक्षार्थियों को शांत करवाया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद जब परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा कक्ष में बैठे तो एक सवाल खोलने केबाद फिर से सर्वर डाउन हो गया। इसके बाद सर्वर चला ही नहीं तो परीक्षार्थियों ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी प्रकार की परेशानी नैनी के साईं इंफ्राटेक में सामने आई। यहां भी सर्वर डाउन होने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। सर्वर की परेशानी शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों सुलेमसराय के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन तथा करेली के आक्सफोर्ड स्कूल में रही। इन केंद्रों पर भी हंगामा हुआ और कुछ देर के लिए परीक्षा बाधित रही। शहर के परीक्षा केंद्रों पर पटना, आगरा, फर्रूखाबाद, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन


0 एसएससी सीजीएल टियर-टू की परीक्षा में पूरे मध्य क्षेत्र में पहले दिन पंजीकृत 16890 परीक्षार्थियों में पहली पाली की परीक्षा में 13927 एवं दूसरी पाली में 13364 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार परीक्षा में 79 फीसदी उपस्थिति रही। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को दोबारा शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें