फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एयरफोर्स स्टेशन के सार्जेंट की संदिग्ध दशा में मौत, कार में मृत मिले

Mon, 10 Jun 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मथुरा के मूल निवासी अजीत कुमार (35)  प्रयागराज के मनौरी एयरफोर्स स्टेशन में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। रविवार शाम को वायु सेवा स्टेशन परिसर में ही अपनी बलेनो कार में मृत पड़े मिले। काफी देर तक कार के खड़े रहने पर लोगों ने शीशे के अंदर झांककर देखा वह बदहवास पड़े थे।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बमरौली स्थित वायु सेना स्टेशन परिसर में सार्जेंट की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उनका शव उनकी कार में पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मथुरा के मूल निवासी अजीत कुमार (35)  प्रयागराज के मनौरी एयरफोर्स स्टेशन में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। रविवार शाम को वायु सेवा स्टेशन परिसर में ही अपनी बलेनो कार में मृत पड़े मिले। काफी देर तक कार के खड़े रहने पर लोगों ने शीशे के अंदर झांककर देखा वह बदहवास पड़े थे। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी पहुंच गए। कार खोलकर बाहर निकाला गया तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। विभागीय जांच पड़ताल के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें