देश में दूसरा एआई सेल्फी प्वाइंट माघ मेले में
माघ मेला क्षेत्र में बना यह सेल्फी प्वाइंट सबसे खास है। इसमें पीएम, सीएम का कोई कट आउट नहीं रखा गया है। एक खास तरह का बॉक्स बनाया गया है, जिसमें प्रदेश के गावों में जल पहुंचाने की थीम पर एक पानी की टंकी को बीच में रखा गया है। सेल्फी लेने वाला व्यक्ति इस बॉक्स के अंदर खड़ा होकर अपनी फोटो खिंचाएगा। इसके बाद अत्याधुनिक तकनीक के जरिए सेल्फी खिंचाने वाले व्यक्ति के एक तरफ मोदी और दूसरी तरफ योगी की तस्वीर इस तरह खुद-ब-खुद जुड़ जाएगी। इससे ऐसा लगेगा है मीएम और सीएम सच में उसके अलग-बगल खड़े हों।
इसकी देखरेख में लगे राहुल सिंह ने बताया कि ऐसा सेल्फी प्वाइंट देश में दूसरी बार बनाया गया है। इसके पहले दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान इस तरह का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। इस पूरे सिस्टम को चलाने के लिए जर्मनी से ऑपरेटर को बुलाया गया है। 22 जनवरी को यज्ञ, हवन और भंडारे के बीच लोग इस सेल्फी प्वाइंट पर अपनी मौजूदगी को यादगार बना सकेंगे।