फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत अभियान को लघु उद्योग से मिला बढ़ावा

Mon, 30 Aug 2021 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उन्होंने कहा कि यूपी में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को पूरा करने के लिए कई योजनाएं आई हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 2.5 लाख करोड़ के ऋण दिए गए।
विज्ञापन
prayagraj news : सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए लघु उद्योग की भूमिका और बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व में रोजगार का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा लघु उद्योग से ही आता है। कैबिनेट मंत्री ने यह बात अपने राजापुर स्थित आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को पूरा करने के लिए कई योजनाएं आई हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 2.5 लाख करोड़ के ऋण दिए गए। साथ ही नए उद्यमियों को व्यापार शुरू करने और उसे चलाने के लिए उद्यमिता विकास एवं कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग भी दी गई।

प्रदेश सरकार के इन प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश के 2.66 करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। उन्होंने लघु उद्योग दिवस पर उद्यमियों और कारोबारियों को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। सिद्धार्थ नाथ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता कमलेश सिंह एवं महानगर मंत्री अनिल केसरवानी के घर भी गए। पिछले दिनों अनिल केसरवानी के पिता का निधन हो गया था। इस दौरान सिद्धार्थनाथ ने अपनी शोकसंवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें