फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला: चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा, पुलिस संग एटीएस का पहरा

Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेले में लगाई गई अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
माघ मेले के पहले मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रही तो पुलिस संग एटीएस का भी पहरा रहा। संगम नोज से लेकर मेले के सभी छह प्रवेश द्वारों तक पुलिस, पीएसी व अर्धसैनिक बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए दो स्तर का घेरा बनाया गया था। बाहरी घेरे की सुरक्षा की कमान जहां पुलिसकर्मियों के हवाले थी वहीं अंदर के घेरे में पीएसी, अर्धसैनिक बल के साथ एटीएस का भी पहरा था। प्रत्येक पांटून पुल पर दोनों ओर पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। जबकि संवेदनशील स्थानों पर भी पीएस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे।

संगम नोज पर पुलिस, पीएस के साथ ही एटीएस व विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कमांडोॆ भी हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर बनाए रहे। मेले में पुलिस अफसर भी लगातार गश्त करते रहे। एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी मेला समेत अन्य अफसर भी संगम नोज पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसपी मेला राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि प्रथम स्नान पर्व पर पूरी तरह से सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई। बेहतर पार्किंग व्यवस्था केचलते यातायात भी सुगम रहा और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से भी हुई निगरानी

prayagraj news : माघ मेले में लगाई गई अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी। - फोटो : prayagraj

मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए तीसरी आंख का भी सहारा लिया गया। मेला क्षेत्र में ही बने इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में मिलने वाली लाइव फीड के जरिए मेले में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी गई। इसके साथ ही क्राउड कंट्रोल के लिए भी तीसरी नजर का सहारा लिया गया। बता दें कि मेला क्षेत्र में 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिनकी लाइव फीड लगातार कमांउ सेंटर में पहुंचती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें