फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतुआ बाबा के धड़े को मिली मान्यता,विरोध में सोसाइटी रजिस्ट्रार दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : सतुआ बाबा ने खाक चौक व्यवस्था समिति की नई कमेटी का गठन किया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के धड़े की ओर से नवगठित खाक चौक व्यवस्था समिति को सहायक रजिस्ट्रार (सोसाइटी) ने मान्यता प्रदान कर दी है। सतुआ बाबा की नई कमेटी को मान्यता मिलने के विरोध में महामंडलेश्वर सीताराम गुट ने सोसाइटी रजिस्ट्रार दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सतुआ बाबा पर अभिलेखों में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


सोसाइटी रजिस्ट्रार दफ्तर पर प्रदर्शन के बाद दोपहर बाद रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण के शिविर में सीताराम गुट की बैठक हुई। इसमें सतुआ बाबा को खाक चौक से निष्कासित बताया गया। खाक चौक की नई कमेटी से सतुआ बाबा ने जन्मेजय शरण को भी उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। जन्मेजय शरण ने कहा कि सतुआ बाबा पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम पर धौंस जमाने और लोगों को परेशान करने का भी आरोप लगाया गया। उधर, सतुआ बाबा ने कहा कि खाक चौक एक है और एक रहेगा। अब सीताराम दास, जन्मेजय शरण खाक चौक व्यवस्था समिति में किसी पद पर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें