मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने यह नियुक्ति की है। न्याय विभाग के संयुक्त सचिव ने इस आशय का आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति पंकज मित्तल जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। जस्टिस मित्तल लखनऊ खंडपीठ में वरिष्ठ न्यायमूर्ति के रूप में कार्यरत हैं।
गोरखपुर के जिला जज पीके श्रीवास्तव प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय नियुक्त
गोरखपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश का विधि एवं न्याय विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। यह आदेश एक जनवरी 21 से प्रभावी होगा। इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने जारी की है।