फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह के बाद सफर पर निकली संगम एक्सप्रेस, छह ठहराव समाप्त 

Thu, 26 Nov 2020 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस आठ माह के अंतराल के बाद बृहस्पवितार से शुरू हुई। ट्रेन में पहले दिन 50 फीसदी से कम यात्री रहे, लेकिन रेलवे को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इस बीच रेलवे ने ट्रेन के छह ठहराव भी समाप्त कर दिए। साथ ही लंबे अंतराल के बाद सूबेदारगंज, बम्हरौली, मनौरी स्टेशन पर किसी यात्री ट्रेन का ठहराव भी शुरू हुआ।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा दो दिन पहले ही प्रयागराज से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाए जाने का निर्णय लिया गया। यह गाड़ी अभी सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को जंक्शन से एवं प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को मेरठ सिटी से चलेगी। बुधवार को स्पेशल संगम एक्सप्रेस शाम 5.45 बजे जंक्शन से रवाना हुई।

हालांकि लॉक डाउन के पूर्व प्रयागराज से मेरठ सिटी तक इस ट्रेन के कुल 28 ठहराव थे, लेकिन अब रेलवे ने छह ठहराव कम कर दिए। फिलहाल संगम स्पेशल मनोहरगंज, शुजातपुर, फैजुल्लापुर, पनकी धाम, झींझक एवं भरथना में नहीं रुकेगी। शेष अन्य 22 ठहराव में ट्रेन पहले की तरह रुकेगी। ट्रेन के मेरठ पहुंचने के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया। पहले की तरह संगम सुबह 6.25 बजे मेरठ सिटी पहुंच जाएगी।

उज्जैन, इंदौर के लिए जंक्शन से आज से सीधी ट्रेन, वापसी में नहीं हो रही बुकिंग 

रेलवे इंदौर एवंउज्जैन के लिए प्रयागराज-डा. आंबेडकरनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार 27 नवंबर से शुरू करने जा रहा है। यह गाड़ी भी सप्ताह में तीन दिन जंक्शन से रवाना होगी। इस ट्रेन में प्रयागराज से तो बुकिंग शुरू हो गई है लेकिन जिन यात्रियों को वापस इस गाड़ी से आना है वह अपनी बुकिंग ट्रेन में नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में जिन यात्रियों को  उज्जैन, इंदौर आदि शहरों से आना है वह बुकिंग न होने से परेशान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यह ट्रेन  जंक्शन से दिन में 3.20 बजे रवानाहोगी। जो अगले दिन सुबह7.20-7.30 बजे उज्जैन एवं8.50-9.00 बजे इंदौर और9.45 बजे डा. आंबेडकरनगर पहुंच जाएगी।वापसी में डा. आंबेडकर नगर से गाड़ी संख्या04115 सुबह 11.15 बजे चलकरअगले दिन सुबहछह बजे प्रयागराजजंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें