फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन परंपरा ने जोड़ दिया विदेशियों दंपतियों को

Sun, 17 Sep 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लंदन की ग्रेयरी और निशा की शादी टूटे चार साल हो गए लेकिन सनातन परंपरा के संपर्क में आए तो एक बार फिर एक हो गए। विदेशों में ऐसे बहुत से जोड़े हैं, जो किसी न किसी वजह से अलग हो गए लेकिन सनातन परंपरा ने उन्हें एक कर दिया। इसके चलते न केवल उनका परिवार एक हो रहा है बल्कि सनातन परंपरा को अपनाने की ललक दुनिया भर के लोगों में बढ़ रही है।
विज्ञापन


लंदन के ही पामेला और टाइसन की शादी दो साल पहले टूट गई। टाइसन नशे की गिरफ्त में थे। पामेला की आए दिन पिटाई करते। तंग आकर उसने तलाक ले लिया। टाइसन निराश थे। सनातन धर्म का सहारा मिला तो नशे की लत छूटने लगी। गणेश पूजा के दौरान दोनों एक बार फिर मिले और सारे गिले शिकवे दूर कर एक हो गए।

हाल ही में चार देशों के प्रवास पर गए बड़े हनुमान जी के संत आनंद गिरी के मुताबिक  वे सनातन पद्धति को स्वीकार कर रहे हैं। पूजा, हवन, यज्ञ में बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं। बताया कि चार सप्ताह के प्रवास के दौरान इंग्लैंड, जर्मनी, इटली, फ्रांस, थाईलैंड में कई जगह यज्ञ हवन के कार्यक्रम हुए। थाईलैंड के सुखोम व्यापारी हैं। सनातन धर्म से प्रभावित होकर उन्होंने शाकाहार को अपनाया और इसके प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। बताया वे 108 स्थानों पर हुई आरती पूजा समारोह में शामिल हुए। आयोजन में शामिल विदेशियों ने टीका क्यों लगाते हैं, रक्षाबंधन पर्व का महत्व, शाकाहार और तनाव मुक्त रहने के लिए योग ध्यान की बारीकियां जानना चाहा। बताया कि दीपावली के बाद वे न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया सनातन धर्म की अलख जगाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें