फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संदिग्ध दशा में साधु की मौत, मनकामेश्वर मंदिर के पड़ा मिला शव

Sun, 13 Aug 2023 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आधार कार्ड में मृतक का नाम राजेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार निवासी हाउस नंबर 5- 6 खसरा नंबर 21 , भाग्य विहार मुबारकपुर डबास नॉर्थ वेस्ट दिल्ली है। पुलिस ने मोबाइल से घर के परिजनों को सूचित कर दियाहै। परिजन बता रहे हैं कि करीब डेढ़ साल पूर्व राजेंद्र घर से निकल गए थे और संन्यासी बन गए थे।
विज्ञापन
साधु की मौत की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालापुर थाना क्षेत्र के मनकामेश्वर मंदिर के नीचे एक साधु वेशधारी व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा मिला। श्रद्धालुओं की सूचना पर मंदिर में तैनात पुलिस वाले एंबुलेंस से साधू को सीएचसी शंकरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक साधू के बैग की तलाशी लेने पर आधार कार्ड व मोबाइल मिला है।

विज्ञापन


आधार कार्ड में मृतक का नाम राजेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार निवासी हाउस नंबर 5- 6 खसरा नंबर 21 , भाग्य विहार मुबारकपुर डबास नॉर्थ वेस्ट दिल्ली है। पुलिस ने मोबाइल से घर के परिजनों को सूचित कर दियाहै। परिजन बता रहे हैं कि करीब डेढ़ साल पूर्व राजेंद्र घर से निकल गए थे और संन्यासी बन गए थे। उधर, मंदिर में साधू की मौत की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। कुछ लोग बताते हैं कि चट्टान से गिरने से चोट लगी है तो कुछ लोग जहरीले जंतु के काटने तो कुछ दुकानदार हार्ट अटैक से मौत की चर्चा कर रहे हैं। मौत के कारणों सही पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें