फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airport : अग्निशमन यंत्र में खराबी के चलते प्रयागराज के बजाय वाराणसी में उतरा विमान, ATC ने नहीं दी अनुमति

Sun, 13 Aug 2023 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडिगो की दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 11:09 बजे प्रयागराज के लिए उड़ी। यहां दोपहर 12.15 बजे प्रयागराज में आने के बाद पायलट ने विमान उतारने की अनुमति मांगी, लेकिन एटीसी ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से प्रयागराज के लिए उड़े इंडिगो के विमान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) द्वारा अनुमति न दिए जाने की वजह से उसे वाराणसी में उतारा गया। यहां प्रयागराज आने के बाद आसमान का चक्कर काटकर विमान वाराणसी चला गया। बताया जा रहा है कि रनवे पर लगे अग्निशमन यंत्र में आई तकनीकी खामी से विमान को यहां उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसकी वजह मुंबई से प्रयागराज उड़ान को भी मुंबई में रोक लिया गया। यहां तकनीकी खामी दूर होने के बाद ही मुंबई से आने वाला विमान दोपहर की जगह शाम को प्रयागराज पहुंच सका।

 

इंडिगो की दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 11:09 बजे प्रयागराज के लिए उड़ी। यहां दोपहर 12.15 बजे प्रयागराज में आने के बाद पायलट ने विमान उतारने की अनुमति मांगी, लेकिन एटीसी ने अनुमति नहीं दी। कुछ देर हवा में चक्कर काटने के बाद विमान को वाराणसी केे लिए डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान इस फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे लोग परेशान हो गए।

विमान के लैंड न होने पर लोगों को लगा कि कुछ अनहोनी हो गई है, लेकिन बाद में सबकुछ सही होने पर लोगों ने राहत भरी सांस ली। उधर एयरपोर्ट पर केवल एटीआर श्रेणी के ही विमानों को उतरने की अनुमति दी गई। यहां सभी तरह के एयरबस की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई। इसी बीच मुंबई से भी प्रयागराज के लिए विमान उड़ने के लिए तैयार था, लेकिन उसे मुंबई ही रोक दिया गया। बाद में यह विमान सुबह 11:50 की जगह ढाई बजे प्रयागराज के लिए उड़ा। तब तक प्रयागराज में आई तकनीकी खामी भी दूर कर ली गई। उधर मुंबई विमान यहां शाम साढ़े चार बजे के आसपास पहुंचा। बाद में दिल्ली उड़ान भी शाम साढ़े चार बजे तक वाराणसी से चलकर प्रयागराज पहुंची।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें