फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : रेल अंडर ब्रिज के दोहरीकरण के लिए RVNL शुरू की गर्डर की लांचिंग, मंगाई गई बड़ी क्रेन

Sat, 13 Jul 2024 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह हुबहू ऐसा ही बनते कि जैसे किसी नदी पर रेल के पुल। फिलहाल सोहबतिया बाग रेल अंडर ब्रिज के एक छोर पर गर्डर लांचिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए यहां एक बड़ी क्रेन भी मंगवाई गई है।
विज्ञापन
सोहबतियाबाग आरयूबी पर गर्डर की लॉन्चिंग शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज के दोहरीकरण के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड ने गर्डर लांचिंग शुरू कर दी है। गंगा नदी पर बने पुल की तर्ज पर प्रयागराज शहर में पहली बार रेलवे ओवन वैब गर्डर लगा रहा है। यह हुबहू ऐसा ही बनते कि जैसे किसी नदी पर रेल के पुल। फिलहाल सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज के एक छोर पर गर्डर लांचिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए यहां एक बड़ी क्रेन भी मंगवाई गई है।

विज्ञापन












यहां तकरीबन 150 फीट लंबा पुल बनाया जाएगा। इसमें नीचे कोई पिलर नहीं रहेगा। अभी पुल निर्माण के लिए अस्थायी लोहे के पिलर सिर्फ सपोर्ट के लिए लगाए जा रहे हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल का कहना है कि अगर ट्रैफिक पुलिस रोड ब्लॉक दे देती है तो अधिकतम तीन सप्ताह में पुल तैयार हो जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि एक बार में एक लेन ही बंद की जाए। ताकि दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही होती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें