फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से कौशांबी तक फैली बच्चा चोरी की अफवाह

विज्ञापन
Rumor of child theft spread from Pratapgarh to Kaushambi
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से कौशांबी तक फैली बच्चा चोरी की अफवाह
विज्ञापन

मानधाता में बच्चे को बुलाने पर ग्रामीणों ने साधु पिता-पुत्र को दौड़ाया, कौशांबी के सोनारन का पुरवा में विक्षिप्त महिला की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। डीजीपी की सख्ती के बावजूद बच्चा चोरी की अफवाह प्रतापगढ़ से लेकर कौशांबी तक फैल गई है। शुक्रवार को प्रतापगढ़ में बकुलाही नदी की पुलिया पर साइकिल सवार बालक को बुलाने पर गांव में बच्चा चोर आने का शोर मच गया। इसी तरह कौशांबी में पुलिस ने दिन में ऐसी अफवाहों से बचने के लिए अभियान चलाया, लेकिन शाम को बच्चा चोरी के शक में एक महिला की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में साधु वेश में बच्चा चोरों के सक्रिय होने की अफवाह फैलने पर आक्रोशित ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खोजबीन करने निकल पड़े। इस दौरान साधु पिता-पुत्र एक दुकान पर चाय पीते मिल गए। उन्हें लोगों ने पीटने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जानकारी मिलने पर पुलिस साधुओं के साथ ही गांव में बच्चा चोर आने की सूचना देने वाले को थाने उठा ले गई। यह मामला मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा (पीपरपुर) में सुबह करीब 10 बजे का है। आरोप है कि ढेमा (पूरे रोशई) के रहने वाले अयूब अली के बेटे नायान (9) को साइकिल से ननिहाल जाते समय दोनों साधु बुला रहे थे। इसी तरह कौशांबी में एसपी के निर्देश पर दिन भर बच्चा चोरी की अफवाह से निबटने के लिए अभियान चाया जाता रहा। शाम चार बजे सोनारन का पुरवा मजरा कोरियों में अजनान महिला को टहलते हुए देख बच्चा चोरी के शक में दौड़ा लिया गया। आरोप है कि महिला इंदल की दस वर्षीय बेटी कुसुम देवी को नशीला पदार्थ सुंघा कर कहीं ले जाने केचक्कर में थी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बच्चा चोरी की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि महिला विक्षिप्त है और उसके झोले में धतूरे के पत्ते पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें