2014 के बाद देश में हुआ स्वत्व का जागरण
केवल राजनीतिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को और कठोर परिश्रम करने होंगे । 2014 के बाद देश के स्वत्व का जागरण हुआ है। स्वत्व के जागरण से अपनत्व बढा है । केवल मुझ में नहीं समाज में परिवर्तन हो इस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के बल पर ही यह देश खड़ा है । प्रांच प्रचारक ने कहा कि प्रयाग में चल रहे विचार परिवार के संगठनों को और मजबूत बनाने के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता भेजे जाएंगे।
पूरे काशी प्रांत में 32 आनुषंगिक संगठन कार्य कर रहे हैं जबकि प्रयाग में 25 संगठन क्त्रिस्याशील है ।जो संगठन क्त्रिस्याशील नहीं है उन्हें भी गति पकड़ाने के लिए मिलकर प्रयत्न करना होगा। इस अवसर पर प्रांत संघचालक डा. विश्वनाथ निगम, डा. राज बिहारी, मुनीश, अंगराज सिंह, राकेश, सत्यपाल, डा. पीयूष, डा. एमजे त्रिपाठी, सत्य विजय आदि मौजूद रहे।
संघ प्रांत प्रचारक काशी प्रांत का बढ़ाया गया कार्यकाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश का कार्यकाल बढा दिया गया है। अमूमन संघ के प्रांत प्रचारक का कार्यकाल तीन वर्ष तक रहता है, लेकिन काशी प्रांत में कोरोना की पहली से तीसरी लहर के दौरान किए गए सेवा कार्य, टीकाकरण अभियान के साथ संघ के कार्यक्रमों के विस्तार के कारण रमेश का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
संघ प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ एमजे त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे पर काशी प्रांत में उल्लेखनीय कार्य के चलते प्रांत प्रचारक का कार्यकाल बढ़ाया गया है।