फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : मुख्य परीक्षा पर भी नकल माफिया की नजर

Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की मुख्य परीक्षा पर भी नकल माफिया की नजर लगी हुई है। हालांकि नकल माफिया को इसमें अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। बुधवार को आरआरबी के नैनी स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ लोग जमा हो गए। हालांकि वहां सख्ती की वजह से कोई अंदर प्रवेश नहीं कर सका। इस बीच आरआरबी ने एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी करवाई है। उधर, दूसरे दिन आरआरबी की मुख्य परीक्षा में 80.63 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। आरआरबी चेयरमैन ने सभी केंद्रों में परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से निपटने का दावा किया है।
विज्ञापन


आरआरबी की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों के लिए पहली बार मुख्य परीक्षा भी ऑनलाइन ली जा रही है। प्री परीक्षा में हुई गड़बड़ी के बाद आरआरबी ने इस बार मुख्य परीक्षा में काफी सख्ती की है। शायद इसी वजह से मंगलवार को कानपुर के पनकी स्थित एक परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी के पास मोबाइल बरामद किया गया। बुधवार को आरआरबी द्वारा संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई। इस दौरान नैनी स्थित एक सेंटर के बाहर भी कुछ लोगों की मौजूदगी की बात सामने आई। हालांकि सख्ती की वजह से ये लोग परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सके। आरपीएफ जब तक उनके पास पहुंचती सभी वहां से भाग खड़े हुए। चर्चा है कि ये लोग परीक्षा दे रहे कुछ परीक्षार्थियों को नकल कराने की फिराक में थे।

उधर, परीक्षा केंद्रों में मेटल डिटेक्टर लगा होने की वजह से जो भी परीक्षार्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना चाह रहे हैं, उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया जा रहा है। आरआरबी चेयरमैन एसएएम नकवी के अनुसार बुधवार को इलाहाबाद, ग्वालियर, लखनऊ और कानपुर के 12 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में 13762 में से 11096 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। बताया कि इलाहाबाद में पहली, दूसरी एवं तीसरी पाली में परीक्षार्थियों की उपस्थिति क्रमश: 79.20, 78.8 एवं 78 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें