फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको में आरपी सिंह बोले : ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने में सहायक है नैनो यूरिया प्लस व डीएपी

Fri, 16 Aug 2024 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इफको मुख्यालय दिल्ली से फूलपुर आए निदेशक मानव संसाधन एवं लीगल आरपी सिंह ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो हमारे लिए सबसे बड़ा संकट खाद्यान का संकट था। लेकिन हरित क्रांति एवं आधुनिक खाद के उपयोग से आज हम कृषि आत्मनिर्भर देश है।
विज्ञापन
इफको फूलपुर इकाई में ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि निदेशक मानव संसाधन एवं लीगल आरपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा समय में पर्यावरण, मिट्टी की गुणवत्ता, ग्लोबल वार्मिंग के संकट से देश जूझ रहा है। इफको के नए उत्पाद नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी इन चुनौतियों से निपटने में सहायक है। यह नैनो उर्वरक समय के साथ बदलाव की मांग भी है। आने वाले समय में यह मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन


यह बातें इफको मुख्यालय दिल्ली से फूलपुर आए निदेशक मानव संसाधन एवं लीगल आरपी सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो हमारे लिए सबसे बड़ा संकट खाद्यान का संकट था। लेकिन हरित क्रांति एवं आधुनिक खाद के उपयोग से आज हम कृषि आत्मनिर्भर देश है। अब हम एक दूसरे संकट ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहे हैं। नैनो यूरिया प्लस और डीएपी इसका विकल्प होगी। निदेशक आरपी सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद कहा कि आजादी मिलना एक बात है, लेकिन उसे कायम रखना उससे भी बड़ी बात है।

इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय एवं ओम बाल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इफको में सुझाव योजना के तहत विजेता कर्मचारियों, मेधावी छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने सभी के प्रति आभार प्रकट  किया।
विज्ञापन


संचालन शरद अग्निहोत्री ने किया। मौके पर वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, महाप्रबंधक संजय वैश्य, एमडी.मिश्र, एपी.राजेन्द्रन, संजय भंडारी, पीके.सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक डॉ.अनीता मिश्रा, पीके पटेल, रत्नेश कुमार,अरुण कुमार, अरवेन्द्र कुमार, एसके सिंह, एके गुप्ता, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम प्रकाश, इफको इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय व महामंत्री विजय कुमार यादव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें