फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाजपा जिला महामंत्री विक्रमादित्य का हृदयगति रुकने से निधन, डेंगुरपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 16 Aug 2024 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डेंगुरपुर घाट महेवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र रामकृष्ण ने दी। भाजपा के पदाधिकारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विक्रमादित्य को वर्ष 2022 में भी हृदयाघात हुआ था। बावजूद इसके वह संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते थे। उनका पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित रहा। 
विज्ञापन
विक्रमादित्य मौर्य, जिला महामंत्री भाजपा यमुनापार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा यमुनापार के जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 68 साल  के थे। मांडा स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच गए। डेंगुरपुर घाट महेवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र रामकृष्ण ने दी। भाजपा के पदाधिकारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विक्रमादित्य को वर्ष 2022 में भी हृदयाघात हुआ था। बावजूद इसके वह संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते थे। उनका पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित रहा। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति पूरी जिला टीम, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अंतिम दर्शन के लिए हूजूम उमड़ पड़ा। पत्नी देवकी देवी समेत चारों पुत्र संजय कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा और रामकृष्ण कुशवाहा सहित दो बहनों एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। स्वतंत्रता दिवस के दिन डेगूरपुर घाट महेवा में छोटे पुत्र रामकृष्ण ने मुखाग्नि दी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, विधायक राजमणि कोल, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे,अरुण सिंह, सविता त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, रमाकांत विश्वकर्मा, राजकुमार मिश्रा, मांडवी शरण, अमरेश तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसके पूर्व जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल और जिला महामंत्री रामेश्वर सिंह पटेल का भी निधन हो चुका है। यमुनापार के तीन जिला महामंत्री एक ही कार्यकाल में खोने से भाजपा की अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें