इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे रोहित मिश्र को भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सुरेश मौर्य को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे रोहित मिश्र को भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सुरेश मौर्य को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इन दोनों को ही भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
दरअसल युवा मोर्चा प्रदेश की 26 सदस्यीय टीम की घोषणा सोमवार को हुई है। इसमें रोहित मिश्र को युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें यह दायित्व मिलने पर काशी प्रांत युवा मोर्चा के अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य ने प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी।
कहा कि उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने से प्रयाग का गौरव बढ़ा है। दोनों ही पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में पूर्व विधायक दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, रवि केसरवानी, पार्षद पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, दिलीप चतुर्वेदी, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।