फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : बर्खास्त मृतक कर्मचारी के सेवानिवृति लाभों पर विचार करे रोडवेज

Sun, 04 Feb 2024 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याची के अधिवक्ता सुनील चौधरी का कहना था कि याची के पति केशर जावेद आज़मी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इलाहाबाद में परिचालक के पद पर 26 साल तक कार्यरत रहे।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के क्षेत्रीय प्रबंधक को निगम के बर्खास्त मृतक कर्मचारी की पत्नी के सेवानिवृति लाभ के दावे का चार सप्ताह में निस्तारण करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने मृतक कर्मचारी की पत्नी सहीन फातिमा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन


याची के अधिवक्ता सुनील चौधरी का कहना था कि याची के पति केशर जावेद आज़मी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इलाहाबाद में परिचालक के पद पर 26 साल तक कार्यरत रहे। बीमारी के कारण समय पर ड्यूटी पर न पहुंच पाने के कारण उनकी सेवाएं वर्ष 2015 में समाप्त कर दी गई। जिसके खिलाफ उन्होंने अपील दाखिल की थी, जिसके लंबित रहने के दौरान वर्ष 2020 में उनकी मौत हो गई।

सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में विभाग उसे मात्र एक हजार रुपए अदा कर रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को प्रत्यावेदन दिया गया, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कोर्ट ने क्षेत्रीय प्रबंधक को याचिनी द्वारा मय ब्याज सेवा निवृत्ति लाभों के दावों पर विचार कर उसके नए प्रत्यावेदन का चार हफ्ते में निस्तारण करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें