फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Sarkar :19 फरवरी को प्रयागराज में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार

Sun, 04 Feb 2024 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 19 फरवरी को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मेजा में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इसके साथ ही उनके माघ मेले में भी आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 फरवरी को मेजा के कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव में बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा। एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आयोजक भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला से वार्ता की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर एलआईयू भी नजर गड़ाए है। 17 से महोत्सव शुरू होगा, जो 21 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


पहले दिन जलयात्रा, पंचाग पूजन, वेदी रचना के कार्यक्रम से मां शीतला कृपा महोत्सव का शुभारंभ होगा। 18 को मानस पारायण आरंभ होगा। 19 को संत सम्मेलन व 21 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इसी दिन बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार भी सजेगा। 20 फरवरी को सवा लाख पार्थिवेश्वर महादेव की विशाल पूजा, अभिषेक का कार्यक्रम होगा। 21 फरवरी को भंडारे होगा। इंद्रदेव शुक्ला ने बताया कि सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव सहित कई भोजपुरी स्टार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें