फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों से लड़कर शहीद हुए जितेंद्र के नाम पर होगा सड़क का नामकरण

Sun, 30 May 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 20 किलोमीटर लंबे सिकंदरा- बहरिया- दांदूपुर मार्ग का नाम जितेंद्र के नाम पर रखने को मंजूरी
विज्ञापन
prayagraj news : सड़क का प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए जवान जितेंद्र कुमार मौर्य के नाम पर सड़क बनेगी।  20 किलोमीटर लंबे सिकंदरा- बहरिया- दांदूपुर मार्ग का नामकरण शहीद जितेंद्र कुमार मौर्य मार्ग के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। शहीद के नाम पर सड़क का नामकरण किए जाने की जानकारी मिलने के बाद गांव से लेकर पूरे इलाके तक लोगों में खुशी छा गई है। 
विज्ञापन


बहरिया के हसनपुर निवासी शहीद जितेंद्र के नाम पर 19.60 किमी लंबे सिकंदरा-बहरिया-दांदूपुर मार्ग का नामकरण करने की स्वीकृति शासन ने दे दी है। प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण की ओर से इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है। प्रमुख अभियंता विकास की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इस सड़क का नामकरण शहीद जितेंद्र कुमार मौर्य मार्ग रखने का प्रस्ताव किया था। इसे अब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस आशय का पत्र यहां मुख्य अभियंता कार्यालय को प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही जितेंद्र के घर तक जाने वाले मुख्य सड़क से दो सौ मीटर लिंक मार्ग को भी पक्का करने के लिए शासन की मंजूरी मिल गई है।  

उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2019 में अमेठी में तैनाती के दौरान एक शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए छापामारी के दौरान जितेंद्र पर हमला हो गया था। जितेंद्र अमेठी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। तब वह अमेठी के खरौना गांव में एक अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम में शामिल थे। रात को दरवाजा खोलवाकर पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई थी। इस दौरान बदमाशों ने छिपकर धारदार हथियार से जितेंद्र पर हमला कर दिया था, जिसमें वह शहीद हो गए थे। शासन की ओर से जितेंद्र की पत्नी को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद भी मिल चुकी है। बेटे को नौकरी भी देने का प्रस्ताव लंबित है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें