बेहतर चिकित्सा सेवा को लेकर किए गए करार में सेना की ओर से पूर्वी यूपी एमपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल जय बैंसला ने और एम्स गोरखपुर की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल,संयुक्त निदेशक आरसी ईसीएचएस, ग्रुप कैप्टन एसएस थापा ने हस्ताक्षर किए। इसका समन्वय ब्रिगेडियर वी. संतोष ने किया। गोरखा रेजिमेंटल डिपो ने अध्यक्षता की।
एम्स गोरखपुर में अब सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे गोरखपुर और पड़ोसी जिलों के पूर्व सैनिक और उनके आश्रित लभभान्वित हो सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को एम्स गोरखपुर और ईसीएचएस के क्षेत्रीय कार्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
बेहतर चिकित्सा सेवा को लेकर किए गए करार में सेना की ओर से पूर्वी यूपी एमपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल जय बैंसला ने और एम्स गोरखपुर की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल,संयुक्त निदेशक आरसी ईसीएचएस, ग्रुप कैप्टन एसएस थापा ने हस्ताक्षर किए। इसका समन्वय ब्रिगेडियर वी. संतोष ने किया। गोरखा रेजिमेंटल डिपो ने अध्यक्षता की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि इस एमओयू के बाद ईसीएचएस पॉली क्लीनिक की ओर से रेफर किए गए मरीजों को अब एम्स गोरखपुर में कैशलेस इलाज मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का चक्कर नहीं काटना होगा। जो मरीज गंभीर स्थिति में होंगे, वह सीधे गोरखपुर एम्स में जाकर अपना इलाज करा सकेंगे।इससे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मरीजों को पूर्ण रूप से संतुष्टि प्रदान करने की कोशिश की जाएगी।