फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवक्ता भर्ती की लिखित परीक्षा के 22 विषयों का परिणाम घोषित
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 02/2016 प्रवक्ता भर्ती की लिखित परीक्षा के 22 विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है। चयन बोर्ड की ओर से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों केलिए प्रवक्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा एक और दो फरवरी 2019 को कराई गई थी। लिखित परीक्षा के बाद उत्तरमाला को वेबसाइट पर प्रदर्शित करके निर्धारित तिथि तक मिली आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों से कराने के बाद अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने के साथ प्रवक्ता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। चयन बोर्ड की सचिव कीर्ति गौतम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अंतिम उत्तरमाला के सापेक्ष अब कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में कुल 3664 सफल
चयन बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में भौतिकी में कुल 257, रसायन में 293, अंग्रेजी में 497, संस्कृत 487, जीवविज्ञान 199, वाणिज्य 76, गणित 208, इतिहास 185 , नागरिक शास्त्र 310, अर्थशास्त्र 291, शिक्षा शास्त्र 73, मनोविज्ञान53, कृषि 75, भूगोल 405, समाजशासत्र 156, उर्दू 09, शारीरिक शिक्षा 18 संगीत गायन 14, संगीत वादन 18, गृह विज्ञान 24, सैन्य विज्ञान 10, तर्कशास्त्र 06 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें