मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्थित केशरवानी चाट भंडार में काम करने वाले दो कर्मचारी सोमवार शाम आपस में भिड़ गए। इस दौरान 20 वर्षीय पवन को चाकू मार दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्थित केशरवानी चाट भंडार में काम करने वाले दो कर्मचारी सोमवार शाम आपस में भिड़ गए। इस दौरान 20 वर्षीय पवन को चाकू मार दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज केपास केशरवानी चाट भंडार है। यहां पवन निवासी छीतपुर केसाथ ही जयदीप नाम का कर्मचारी काम करता है। सोमवार शाम पवन ने झाड़ू लगाने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पवन पर चाकूसे हमला कर दिया गया जिससे उसके पेट में जख्म हो गया। अन्य कर्मचारी दौड़े तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को एसआरएन में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।