Prayagraj News : केपी ग्राउंड में बसपा की सभा को संबोधित करती बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : प्रयागराज
सपा ने बसपा सरकार की योजनाओं का नाम बदला
मायावती ने कहा कि सपा ने बसपा सरकार में बनी योजनाओं का सिर्फ नाम बदला है। सपा शासन में दलित संतों का कोई सम्मान नहीं हुआ। सपा ने संत रविदास नगर का नाम फिर से बदल कर भदोही कर दिया। सपा सरकार में सबसे ज्यादा कब्जे हुए। इसके शासन में एक जाति के लोगों को अधिकारी बनाया जाता था। दूसरी तरफ केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ी है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस सरकार इतने वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन उसकी नीतियां दलित, आदिवासी विरोधी रहीं हैं। यही कारण रहा कि दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार नहीं मिला। बसपा सत्ता में आयी तो कानून का राज होगा और सभी गुंडे, माफिया जेल भेजे जाएंगे।
Prayagraj News : केपी ग्राउंड में मायावती को सुनने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज