यूजीसी नेट हिंदी की परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग
सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र परिषद करन सिंह परिहार ने यूजीसी के चेयरमैन को पत्र भेजकर यूजीसी नेट हिंदी विषय की परीक्षा तिथि बदलने जाने की मांग की है। करन का कहना है कि यूजीसी नेट हिंदी विषय की परीक्षा, बिहार की पीसीएस परीक्षा और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड सेमेस्टर की परीक्षा की तिथियां आपस में टकरा रहीं हैं। परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए यूजीसी नेट की परीक्षा प्रस्तावित तिथि 30 सितंबर से आगे बढ़ा दी जाए।