फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीडीए के आवास पर कब्जे के लिए सरकारी कर्मचारियाें को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में सरकारी कर्मचारियों को प्लॉट या फ्लैट के मूल्य की 25 फीसदी धनराशि का भुगतान करने पर कब्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जो बैंक पीडीए की आवासीय योजनाओं के लिए जितने अधिक लोगों को होम लोन देगा, पीडीए फ्लैट या प्लॉट की बिक्री से प्राप्त वाली धनराशि उसी बैंक में जमा कराएगा और इससे बैंकों का फायदा होगा। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यह चर्चा की है कि अधिक से अधिक लोगों को अपना घर खरीदने के लिए आसानी से लोन कैसे मिल सकता है।
वहीं, पीडीए ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि अगर कोई प्लॉट या फ्लैट के मूल्य का पूरा भुगतान 45 दिनों में कर देता है तो उसे मूल्य छह फीसदी घटा दिया जाएगा। प्रयागराज एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ के लिए शासन से 100 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पीडीए कसारी मसारी में भी आधुनिक आवासीय योजना के तहत 2-बीएचके वाले 602 फ्लैट बनाने जा रहा है जिसे रेरा से मंजूरी मिल चुकी है और इसका मानचित्र भी स्वीकृत किया जा चुका है। पीडीए के उपाध्यक्ष ने बैंकों से कहा है कि इलाहाबाद को हाईकोर्ट, जनपद न्यायालय, सरकारी कार्यालयों के बाहर शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को लोगों को होम लोन के बारे में जानकारी दें और होम लोन से जुड़े अलग-अलग ऑफर के बारे में भी बताएं।
वर्जन
पीडीए अपनी आवासीय योजनाओं में आवास आवंटन की प्रक्रिया का सरलीकरण कर रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ कैसे मिले, इसके लिए बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें