फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीपी उपाध्याय की बढ़त कायम, राय साहब से आगे निकले संतोष मिश्रा

Thu, 24 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की चल रही मतगणना के दूसरे दिन भी अध्यक्ष और महासचिव की कुर्सी पर कांटे की टक्कर जारी रही। करीब चार हजार मतों की गिनती के बाद अध्यक्ष की दौड़ में 29 मतों के साथ सीपी उपाध्याय की बढ़त कायम रखने में कामयाब रहे, जबकि महासचिव पद की लड़ाई में पहले दिन आगे रहे राय साहब यादव को संतोष कुमार मिश्रा ने 81 मतों से पीछे छोड़ दिया है। सीपी उपाध्याय 943 और संतोष कुमार मिश्रा 1271 मतों के साथ आगे चल रहे है। मतगणना बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी, चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, राजकुमार शुक्ला के मुताबिक मतगणना के दूसरे दिन शाम 4:25 बजे तक अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कुल 3949 मतपत्रों की गिनती की गई। अब तक की मतगणना में अध्यक्ष पद सीपी उपाध्याय को 943, पीसी श्रीवास्तव को 914, आरके ओझा को 846 और अशोक कुमार सिंह को 722 वोट मिले हैं। इसके अलावा अनिल श्रीवास्तव को 240, पीएस मिश्रा को 205, हरबंश सिंह को 45 और डीपी सिंह को 12 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर पांच मत अवैध और 17 मत खाली पाए गए।
वहीं, महासचिव के पद पर संतोष कुमार मिश्रा को 1271 वोट मिले हैं। राय साहब यादव 1190 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शशि प्रकाश सिंह को 357 और धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 311 वोट मिले। अभिषेक तिवारी को 180, उदय शंकर तिवारी को 120, नन्हे लाल त्रिपाठी को 114 और आनंद मोहन पांडेय को 104 वोट मिले। धर्मेंद्र कुमार शुक्ला को 61, हरिंद्र प्रसाद को 60, बृजेंद्र कुमार पांडेय को 56, कुमार अनीश को 49, देवेंद्र कुमार तिवारी को 41 और राजेश सिंह को 14 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद पर नौ मत अवैध और 12 मत खाली निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें