मेरा वजन हमेशा से अधिक रहा। जब यहां आया था तो मैं 98 किलो का था। मगर 90 दिनों में योग करने से 12 किलो वजन घट गया। इसके अलावा मैं मधुमेह की दवा दिन में चार बार खाता था, जो अब सिर्फ सुबह के समय ही लेता हूं। - नवीन गोयल, एकाउंटेंट, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज।
मैं एक नेशनल बैंडमिंटन खिलाड़ी रहा हूं। पैरों में सूजन व वजन अधिक होने के कारण दो साल से खेल बंद हो गया। 90 दिनों के प्रशिक्षण में वजन 82 से घटकर 73 हो गया और पैरों की सूजन भी कम हो गई। जिसके बाद मैंने फिर खेलना शुरू कर दिया है। अब तीन बार की जगह सुबह नाश्ते बाद डायबटीज की दवा खाता हूं। ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया है। - मनोज गोयल, नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी।
डायबटीज की समस्या योग करने से नियंत्रित हुई है। अब मैं सिर्फ सुबह के समय एक टाइम दवा खाता हूं। वजन भी 84 किलो से घटकर 74 हो गया है। शरीर में ताजगी रहती है। - विकास पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी, लोक निर्माण विभाग।