सुमैया राना का सपा कार्यालय में स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
सपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
उन्होंने महिला सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकत्रियों से पूरी मजबूती के साथ गठबंधन की जानकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं के हितों को लेकर किए गए कार्यों के प्रचार प्रसार पर जोर देने की अपील की। शहर की सीमा में प्रवेश करने पर सपा नेत्री सुमैया राना का तेलियरगंज में महानगर महासचिव रविंद्र यादव, हरि ओम साहू, छात्र नेता आदिल हमजा, मो. अजहर आदि ने स्वागत किया।
सपा नेत्री ने करेली, दरियाबाद, नैनी आदि मोहल्लों में पार्टी के नेताओं, समर्थकों के आवास पर लोगों से मुलाक़ात कर इंडिया गठबंधन की जानकारी के साथ ही एकजुटता के साथ एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील भी की। सपा कार्यालय में संपन्न बैठक में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, यमुनापार अध्यक्ष सत्य भामा मिश्रा एवं गंगापार अध्यक्ष प्रतिमा रावत, पद्मा यादव, सुरेखा साहू, सारिका यादव, सविता कैंथवास, गुड्डी यादव, उर्मिला सिंह, कंचन श्रीवास्तव, रेनू, रजनी शर्मा, अनीता देवी, सरिता सिंह, सुषमा यादव, माया रावत आदि मौजूद रहीं।