फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vacancy : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के 347 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 03 Mar 2024 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही इविवि में कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी। इविवि ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ग्रुप-सी के 25 प्रकार के 313, ग्रुप ए के 18 और ग्रुप बी के 16 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में कर्मचारियों के 347 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही इविवि में कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी। इविवि ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ग्रुप-सी के 25 प्रकार के 313, ग्रुप ए के 18 और ग्रुप बी के 16 पद शामिल हैं।

विज्ञापन



सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क और 100 रुपये फैसिलिटेशन चार्ज तय किया गया है। वहीं, एससी-एसटी के लिए सात सौ रुपये आवेदन शुल्क और 100 रुपये फैसिलिटेशन चार्ज निर्धारित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सिर्फ 100 रुपये फैसिलिटेशन चार्ज देना होगा।

विज्ञापन

एपीएस परीक्षा के कई दिव्यांग परीक्षार्थियों का अभ्यर्थन निरस्त

अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2023 के पहले चरण की परीक्षा में शामिल हुए कई दिव्यांग परीक्षार्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। आयोग के अनुसचिव हरींद्र मोहन प्रसाद के अनुसार पूर्व में जारी शासनादेश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।

30 जुलाई 2021 को शासनादेश जारी किया गया था कि राजस्व परिषद में एपीएस भर्ती के लिए दिव्यांग श्रेणी में एलवी, ओएल, डीडब्ल्यू, एलसी, एएवी एवं एमडी और उत्तर प्रदेश सचिवालय में बी, एलवी, डी, एचएच, सीपी, एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी, एमडीवाई, ओए एवं ओएल उपश्रेणी चिह्नित की गई थी। ऐसे में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए चिह्नित उपश्रेणियों से भिन्न उपश्रेणी में ऑनलाइन दावे के आधार पर पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन आयोग ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें