फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा को कोहराम

Tue, 22 Oct 2024 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई।  साथ में गए दोस्त डर के मारे घर भाग आए और परिजनों को सूचना नहीं दी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई तब दोस्तों ने घटना की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई।  साथ में गए दोस्त डर के मारे घर भाग आए और परिजनों को सूचना नहीं दी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई तब दोस्तों ने घटना की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया।

विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी राजू पाल के दो पुत्र आयुष (12) और अविनाश (9) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों सोमवार दोपहर बाद कैंट कछार में मोहल्ले के लड़कों के साथ गंगा नहाने गए थे।

अचानक दोनों भाई गंगा में डूबने लगे और थोड़ी ही देर में गहरे पानी में समा गए। दोनों को डूबते देख सभी साथी घर भाग आए और डर की वजह से परिजनों को इसकी सूचना भी नहीं दिए। उधर, शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनके खोजबीन में जुट गए। कहीं पता न चलने पर साथियों से कड़ाई से पूछताछ किए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी, जहां देर शाम दोनों का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें