फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे ने ठप किया विद्युत फीडर: पांच घंटे गुल रही बिजली, सप्लाई शुरू करने में छूटे कर्मचारियों के पसीने

Tue, 26 Dec 2023 12:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अजगरा (प्रतापगढ़)

सार

उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने चूहे को बाहर निकालकर तार को जोड़ना शुरू किया। दोपहर 12 बजे से ठप बिजली की आपूर्ति शाम पांच बजे के बाद की जा सकी।
विज्ञापन
चूहा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ जिले के अजगरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े देवली फीडर में चूहा घुसने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से परेशान ग्रामीणों ने शिकायत की तब दो घंटे बाद विद्युत कर्मचारियों ने जांच शुरू की। पता चला कि चूहे ने कई जगह से तार काट दिए हैं। करीब पांच घंटे बाद मरम्मत कर फीडर चालू किया गया।

विज्ञापन


उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने चूहे को बाहर निकालकर तार को जोड़ना शुरू किया। दोपहर 12 बजे से ठप बिजली की आपूर्ति शाम पांच बजे के बाद की जा सकी। अवर अभियंता अखिलेश कुमान ने बताया कि फीडर में चूहा चला गया था। फीडर में खराबी और बिजली गुल होने की वजह चूहा बना। तार बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें